भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन !
पूर्वोत्तर रेलवे के इज़्ज़तनगर मंडल पर 29 अक्टूबर से 03 नवंबर-2018 तक मनाये जा रहे ‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2018’’ के अंतर्गत मंडल रेल प्रबन्धक श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में “भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में किया गया।
इस प्रतियोगिता में सभी विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियागिता में दिनेश मौर्य को प्रथम, राकेश शर्मा द्वितीय तथा डी.के. बक्सी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सहायक कर्मिक अधिकारी श्री संतरात प्रतियोगिता के निर्णायक थे। सभी विशिष्ट स्थान प्राप्तकत्र्ता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसी कढ़ी में एन.ई.आर. केंद्रीय विद्यालय, इज़्ज़तनगर के विद्याथियों ने मंडल रेल प्रबंधक परिसर में नुक्कड़-नाटक का मंचन कर भ्रष्टाचार जैसे सामाजिक कलंक एवं बुराईयों का आइना दिखाकर भ्रष्टाचार मुक्त समाचार एवं देश का संदेश रेल कर्मचारियों एवं जनमानस के बीच दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार सहित कार्मिक विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं केंद्रीय विद्यालय के अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।