बरेली विश्व पर्यावरण दिवस
तेजी से बढ़ते प्रदूषण स्तर और लगातार कटते पेड़ सीधे तौर पर जन जीवन पर असर डाल रहे है जिसके चलते पर्यावरण को बचाने की मुहीम शुरू हो चुकी है इसी के चलते पाँच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाकर पर्यावरण को सरंक्षित बनाया जा रहा है इसी क्रम में आज बरेली में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बरेली के ट्री बैंक ने स्कूल, कॉलेज ,और फीनिक्स मॉल में पांच हजार पौधों का बितरण किया, इस मौके पर इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को पौधे वितरण किया और पर्यावरण के प्रति सपथ दिलाई, और पौधा रोपण किया, वही इस मौके पर वर्ल्ड विज़न की ओर से बच्चो द्वारा रैली निकालकर पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक किया गया, हाथो में तख्ती और बैनर लिखे स्लोगन से पर्यावरण को बचाने और पलास्टिक पर रोक लगाने की अपील की |