Bareilly-UP : भव्य कलश यात्रा से आज त्रिवती नाथ मंदिर में होगा सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
भव्य कलश यात्रा से आज त्रिवती नाथ मंदिर में होगा सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
बरेली। हर एक महिला में मात्र शक्ति के साथ दैवीय शक्ति को जगाने के लिए सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन एक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कर रही है। जिसमे आचार्य कथाव्यास विमल कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से श्रीमद भागवत का शुभारंभ आज से त्रिवती नाथ मंदिर में 3 बजे आरम्भ होगी। जिसका विश्राम 26 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ होगा।
यह जानकारी बुधवार को कथा व्यास विमल कृष्ण महाराज ने एक प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि आज त्रिवटी नाथ मंदिर के सत्संग भवन में होने वाली कथा में धर्म के द्वारा ज्ञान का बीज बोने की पहल की जा रही है। जिसमें सभी बहनों और माताओं का सहयोग जरूरी है।
कथा के श्रवण हम पापियों से अपनी रक्षा कर सकते हैं । उन्होंने यह भी बताया कि कथा के माध्यम से प्यार, समर्पण, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा समझेंगे। साथ ही साथ मानसिक , शारीरिक, सामाजिक व आध्यात्मिक तरीके से स्वस्थ व जागरूक कैसे बने।
कथा की मुख्य यजमान डॉ ऋचा दीक्षित कहा कि हमारे बरेली की सभी देवियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी बेटियों को लेके पहुंचे।
प्रेस वार्ता में वंशीधर पाण्डेय, प्राचार्य , श्री त्रिवटी नाथ सांग्वेद संस्कृत महाविद्यालय,व रामनिवास मिश्रा, पुष्पेंद्र, डॉ. कमल मिश्रा, नागेश आचार्य,
अनुराग आचार्य, अनिल मुनि, मयंक शंखधार, अनीता थापा, कल्पना सिंह विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़