Bareilly-UP : महाशिवरात्रि एवं होली के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बरेली। आयुक्त महोदय बरेली मंडल सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शनिवार को गौरी शंकर मंदिर, गुलड़िया उपराला (आंवला) का निरीक्षण किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना फरीदपुर क्षेत्रांतर्गत श्री पंचमेश्वर महादेव मन्दिर, भगवानपुर फुलवा पचौमी आदि प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान आगामी महाशिवरात्रि एवं होली के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। सीसीटीवी निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को मजबूत किया जाए।
क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर समन्वय स्थापित किया जाए।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं एवं आमजन से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गयी तथा आश्वासन दिया कि प्रशासन एवं पुलिस जनता की सुरक्षा व सुविधा हेतु पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर बरेली, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़