Bareilly-UP : देश की एकता ,अखण्डता के लिये हिन्दु युवा वाहिनी अपनी जान की बाजी लगा देगी – सिद्धराज सिंह
गणतंत्र दिवस पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली
बरेली उत्तर प्रदेश हिन्दु युवा वाहिनी के मीडिया प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा बरेली जिले में वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्वराज सिंह के नेतृत्व में 26 जनवरी को देश के युवाओ को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत करने के लिये विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ओजस्वी वक्ता तेजतर्रार प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्वराज सिंह ने की।
पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार बरेली के प्रभा टाकीज से आरम्भ हुआ सुबह 9 बजे से हिन्दु युवा वाहिनी के हजारो कार्यकर्ताओ ने वहां एकत्र होना शुरू कर दिया और सभी हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता देश भक्ति के गाने गा रहे थे सभी देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। प्रातः 10 बजे तक हजारो की भीड़ इकट्ठा हो गयी लगभग 400 से 500 वाहनो का विशाल काफिला वहां से देश भक्ति के नारे लगाते हुआ आगे बढ़ा, प्रभा टाकीज से चैपुला होते हुये बदायूं रोड, रामगंगा नगर, अखा, गैनी, अलीगंज, इस्माइलपुर, आंवला नगरिया मोड़, आंवला नगर भ्रमण, सेंधा, इफकों, भमोरा, देवचरा, बुखारा मोड़, क्यारा, लौनपुर, गौस गंज, पुलिया, बीसलपुर रोड से फरीदपुर नगर मे यात्रा का समापन हुआ। बदायूं रोड पर प्रशान्त चोहान, ओम प्रकाश चैहान, नीरज मौर्या के नेतृत्व में सैकड़ों लोगो ने प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्वराज सिंह और हिन्दु युवा वािहनी के कार्यकर्ताओ का फूल मालाओ से स्वागत किया।
गैनी में सूबेदार गिलेन्द्र सिंह, केपी सिंह भदौरिया, जितेन्द्र सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो, गुडडू गैनी, आंवला जिला अध्यक्ष शिविक खण्डेलवाल, आयुष गुप्ता, राजेश सिंह, विक्की सोलंकी, विजय प्रताप सिंह, तेजराज लोधी, मनोज माहेश्वरी, हरिशंकर, हरीश गुप्ता, कृष्णा सिंह, के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो ने, सेधा में महेश वर्मा, सूरज वर्मा, रामऔतार लोधी, नीतेश लोधी, इफ्को गेट पर अधिकारीगण, कुलदीप सिंह चैहान, बेचन सिंह, भमोरा रोड पर टिंकु सिंह, देवचरा में अनिल, सिपटटर यादव, राजेश सिंह, जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो, क्यारा कुलदीप सिंह, सर्वेश्वर पाल सिंह पूर्व प्रधान, कुलदीप सिंह तोमर, अरविन्द तोमर, लौगपुर में डा शिशुपाल सिंह, अमित, सचिन, वरूण, फरीदपुर में विशाल सिंह बिल्ला, रंजीत सिंह, गोविन्द सिंह, रानू चैहान, ओमेन्द्र चैहान, अधिराज सिंह, टिन्कू तोमर, अनिल राणा, कार्तिकेय आदि ने अपने साथियो के साथ स्वागत किया।
समापन मौके पर बोलते हुये प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्वराज सिंह ने हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि देश की एकता और अखण्डता के लिये हिन्दु युवा वाहिनी अपनी जान की बाजी लगा देगी। क्योकि भारत देश शान्ति प्रिय देश रहा है पूरे विश्व में भारत एक एकलौता देश है जिसने आज तक किसी देश पर आक्रमण नही किया और न ही किसी हक छीना मगर भारतीयों की शालीनता को कमजोरी समझा गया अब भारत युवा है और जागा हुआ भारत है। अब भारत की तरफ आंख उठाने वालो को हश्र खराब कर दिया जायेगा। भविष्य में भारत पूरे विश्व की महाशक्ति भी होगा और विश्वगुरू भी होगा। अंत में प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्वराज सिंह ने सभी हिन्दु युवा वाहिनी के पदाधिकारियो और कार्यक्रताओ का धन्यवाद दिया और भविश्य मे आशा व्यक्त की है देश की एकता और अखण्डता के लिये सदा हम एकत्र होगें।
जिलाध्यक्ष सर्वेश सिंह, महानगर अध्यक्ष डा आशुतोष दुबे, संगठन महामंत्री संदीप राठौर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय प्रताप सिंह, विशाल सिंह (बिल्ला), केएल सिंह, ठाकुर आकाश, विक्रान्त, अजीत ठाकुर, रिशु बिचरैया, विजय सिंह, नवनीत पाठा, कशिश सक्सेना, इन्द्रप्रीत सिंह सनी, गुयदयाल सिंह, शिवांश तोमर, अमित आनन्द, सुमिल सीरिया, प्रतीक जयसूर्या, मोहित खण्डेलवाल, राजीव शर्मा, संदीप यादव सहित हजारो लोग उपस्थित रहे।
गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़