Bareilly-भाजपा हटाओ देश बचाओ सदर में हुई चौपाल
बरेली सदर कैंट में भाजपा हटाओ देश बचाओ जनजागरण चौपाल का आयोजन किया गया,
जिसकी मुख्यातिथि महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनीता यादव थी,अति विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना रहे,विशिष्ट अतिथि दिनेश यादव, हैदर अली,ओमपाल यादव रहे,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ज़िला उपाध्यक्ष सपा संजीव सक्सेना ने कहा की जनता भाजपा के जुमलों से त्रस्त है पर भाजपा नफ़रत की राजनीति के माध्यम से दोबारा सत्ता में आने के सपने देख रही है,और हम गली मोहल्ले, गाँव जाकर नफ़रत के ख़िलाफ़ सपा के पक्ष में जनजागरण करते रहेंगे,मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता यादव ने कहा की यहाँ मौजूद भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति यह सिद्ध करती है कि महिलाएं भाजपा के खिलाफ जागरूक हो चुकी है,मंहगाई और अपराध के विरुद्ध 2022 में महिलाएं भाजपा को सत्ता से हटाकर ही दम लेंगी,दिनेश यादव ने कहा हर वर्ग भाजपा से परेशान हो चुका है और अखिलेश यादव जी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है,सभा संचालन करते हुए महानगर उपाध्यक्ष हैदर अली ने कहा कि युवा,किसान जवान दलित ,पिछड़े,अगड़े,सब मिलकर अब सपा को सत्ता में लाने का मन बना चुके है,जनजागरण चौपाल में ओमपाल यादव,गौरव चौहान, इश्तियाक सकलैनी, सहित सैकड़ों लोगो ने सपा को जिताने का वादा किया।
बरेली से अशोक गुप्ता की रिपोर्ट !