Bareilly News : मंगनी की रस्म में गोली चलने से युबक की हुई मौत
आपको बताते चले थाना क्षेत्र क्योलड़िया के परसरामपुर गांव के भूरे खड़सारी के घर शनिवार को उनकी बेटी की मंगनी थी।
गांव के ही हाफिज सलीम ने फातेहा करायी। बताया जा रहा है लगभग 5 बजे के करीब जब लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष को मंगनी की रस्म में रुपये और जरूरी सामान दिया तो गांव के ही रेहान पुत्र इरफान ने तमंचे से फायरिंग शुरु कर दी। इसी दौरान किसी ने सलीम को आवाज दी तो वह जीने से छत पर जाने लगा। इसी बीच सलीम के सिर में गोली लगी और सलीम वहीं गिर गए। जिससे वहां अफरातफरी मच गयी। देखते ही देखते खुशी का माहौल गम में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी। सलीम के पिता रफीक ने आरोपी रेहान के खिलाफ पुलिस को हत्या की तहरीर दी। देर रात तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। घटना के बाद से ही आरोपी और उसके परिवार वाले घर से फरार हो गये। एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आरोपी की भी तलाश चल रही है। नवाबगंज से सज्जाद सईद की रिपोर्ट।
रिपोर्ट सज्जाद सईद नवाबंगज