Bareilly News : बरेली जिले के 12 थाने अव्वल आईजी ने दिया प्रशस्ति पत्र

बरेली, जनसुनवाई समाधान प्रणाली आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए बरेली जिले के 12 थानो को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

शासन द्वारा संचालित आईजीआरएस निस्तारण में माह मई में भमौरा, हाफिजगंज, महिला थाना, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, भोजीपुरा, सुभाषनगर, शीशगढ़, अलीगंज, शेरगढ़, फतेहगंज पूर्वी व विशारतगंज को संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। 12 थानो के थाना प्रभारियों ने रुचि लेकर जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए। जिसके लिए प्रशस्ति पत्र प्रेषित किए गए।

आईजी डॉ. राकेश सिंह ने आरक्षी शुभम कुमार थाना भमौरा, आरक्षी सचिन कुमार थाना मीरगंज, आरक्षी राजेश कुमार थाना भोजीपुरा, आरक्षी सौरव कुमार थाना शरेगढ़, आरक्षी सोनित कुमार थाना विशारतगंज, महिला आरक्षी हिना थाना हाफिजगंज, महिला आरक्षी प्रतीक्षा चौधरी महिला थाना, महिला आरक्षी निशा चौधरी थाना फतेहगंज पश्चिमी, महिला आरक्षी पिंकी थाना सुभाषनगर, महिला आरक्षी कनुप्रिया थाना शीशगढ़, महिला आरक्षी सपना थाना फतेहगंज पूर्वी और महिला आरक्षी नेहा थाना अलीगंज को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: