Bareilly news : दुर्गा वाहिनी की बहनों के द्वारा खिचड़ी भोज का कार्यक्रम संपन्न किया
आज 15 जनवरी को दुर्गा वाहिनी जिला बरेली की बहनों के द्वारा मकर संक्रांति उत्तरायण के पर्व पर पावन पर्व पर जोगी नवादा बनखंडी नाथ क्षेत्र में खिचड़ी भोज एवं समरसता का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न किया गया
दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका श्रीमती साधना सिंह ने बताया के जातिवाद समाज की प्रगति में बहुत बड़ी बाधक है अतः इस बुराई को समाप्त करने के लिए समरसता एवं खिचड़ी भोज जैसे कार्यक्रम होने आवश्यक है क्षेत्र की मुख्य कार्यकर्ता बहन पार्वती जी ने सभी मातृशक्ति की बहनों से एकजुट रहकर अपने राष्ट्र की प्रगति के लिए आवाहन किया कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल जी, दुर्गा वाहिनी के जिला संयोजिका मोनिका लूथरा जी ,डिंपल मेहंदी रत्ता ,संध्या शर्मा, सुनीता जी, सीमा गुप्ता ,गीता धोरे ,रेनू सक्सेना, आदि बहने उपस्थित रहे
बरेली से अमरजीत सिंह की रिपोर्ट !