सात बच्चों का पेट पाल रही अकेली माँ पति दूसरी संग फरार , सुनेंगे रह जाएंगे दंग
बरेली बिथरी चैनपुर के उमरिया बिचपुर की रहने वाली अफसाना अपने सात बच्चों के साथ कप्तान के ऑफिस पहुँची और अपने पति को बरामद कर परिवार बसाने की गुहार लगाई। अफसाना ने बताया कि उसकी शादी नबी अहमद से केसर पुर में हुई थी जिससे चार बेटियां हुई और नबी इस दुनिया से रुखसत हो गया उसके बाद दो बच्चों के पिता इकरार से निकाह किया जिसकी पहली पत्नी शाईन दो बच्चों को छोड़ कर भाग गई थी। इकरार से भी एक बेटा पैदा हुआ कुल सात बच्चों के साथ रह रहे थे छे महीने पहले इकरार सातों बच्चों सहित अफसाना को छोड़ किसी महिला के साथ फरार हो गए तभी से खेत मे मजदूरी करके सातों बच्चों का पेट पाल रही है अफसाना। अब बच्चों के पालन पोषण की चिंता हो रही है।