Bareilly news : एक गूंज संस्था की पहल मानव सेवा ही ईश्वर सेवा
हर सामाजिक समस्या का समाधान बन जाऊं, जरूरतमंदों की जरूरत का सामान बन जाऊं –बंटी ठाकुर जरूरतमंद लोगों का सहारा बनकर एक गूंज संस्था अपने मिशन में निरंतर आगे बढ़ती जा रही है
और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है अब तक एक गूंज संस्था 1400 परिवारों के बीच पहुंच कर उन्हें राशन और कपड़े का वितरण निरंतर कर रही है संस्था की यह पहल एक मिशन के रूप में निरंतर कार्य कर रही है और संस्था के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचते हैं जो लोग सड़क किनारे अपना जीवन यापन झुग्गी झोपड़ियों में कर रहे हैं उनकी निरंतर संस्था मदद कर रही है वहां पहुंचकर उनसे बच्चों के शिक्षा के प्रति उनके मां-बाप को प्रेरित करते हैं और सरकार की योजनाओं की भी जानकारी देते हैं संस्था के पदाधिकारी निरंतर इस प्रयास में रहते हैं कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद की जाए और उसकी समस्या का समाधान अपने स्तर पर करने का प्रयास करते हैं संस्था कपड़ा वितरण मिशन के साथ-साथ शिक्षा पर्यावरण और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित करती है इस अभियान में मुख्य रूप से सभी पदाधिकारी गण किसी न किसी रूप में मदद कर रहे हैं और निरंतर करते रहेंगे कपड़ा वितरण अभियान में जंक्शन से लेकर गांधी उद्यान तक कपड़े का वितरण किया गया जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर, प्रभारी -संजीव अवस्थी, महामंत्री -मुनीश गुप्ता, उपाध्यक्ष- गीता दोहरे, पारस सिंह, रितु सिंह मौजूद रहे
बरेली से अमरजीत सिंह की रिपोर्ट !