Bareilly News : प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन
बरेली। श्रीगुरू नानक देव महाराज जी के 55० वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर सुभाषनगर गुरूद्वारे से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
नगर कीर्तन जंक्शन से कचहरी रोड होते हुए चौकी चौराहा, अयूब खां चौराहा, नावल्टी चौराहा और कुतुबखाना के बाद कोहाड़ापीर गुरुद्वारे पहुंचा। इस नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पंजाबी महासभा के संजय आनंद, देवराज चंडोक, अमित अरोरा, दुष्यंत कोहली, रंजीत सिंह, संदीप साहनी, कमल अरोरा और सचिन मेहरा आदि शामिल रहे।