Bareilly News : फतेहगंज पश्चिमी में हुई कांग्रेस की बैठक
बरेली फतेहगंज पश्चिमी कस्बे मे आज कांग्रेस कमेटी की मीटिंग का आयोजन हुआ
जिसमें जिला अध्यक्ष रामदेव पांडे, बरेली मंडल प्रभारी एवं पी सी सी सचिव सरदार गुरमीत सिंह का जिला सचिव डॉ मुदित प्रताप सिंह पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह नगर अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान एवं सभी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया बरेली मंडल प्रभारी पी सी सी सचिव सरदार गुरमीत सिंह सभी कांग्रेसजनों से 14 दिसंबर दिल्ली रामलीला मैदान में महारैली होने वाली है उसकी तैयारियों को परखने के लिए फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज पहुंचे और नगर बा ब्लॉक एवं तहसील के सभी कांग्रेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक मीटिंग की और सभी को आपसी मनमुटाव बुलाकर आपस में एक होकर दिल्ली में होने जा रही चौदह दिसंबर की महारैली को सफल बनाने का आवाहन किया सरदार गुरमीत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा द्वारा देश को बर्बाद किए जाने को रोकने एवं महिलाओं के सम्मान की रक्षा महंगाई को काबू करने बेरोजगारी को दूर करने और बढ़ते अपराधों की रोकथाम देश के विकास के लिए भाईचारा और सदभाव बढ़ाने के लिए कांग्रेश पार्टी को सशक्त बनाने को एक जुटता का पाठ पढ़ाया इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामदेव पांडे ने कांग्रेश पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर डालते हुए कहां की पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का कार्य सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने किया है समाजवाद के जरिए देश को एक एक सूत्र में बांधे रखने का काम पार्टी ने किया है हमारा देश कंगाली के कगार पर पहुंच गया है इसे बचाना बहुत जरूरी है इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह नगर अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस मौके पर लालमणि गुप्ता पंडित कुंज बिहारी लाल एम इश्तियाक खान,वसीम अहमद सिद्दीकी, डॉक्टर मुन्ने अंसारी, अब्दुल सईद मंसूरी ,विक्रांत सिंह रावत, गौरव चौहान ,आशीष शर्मा, साबिर खान, सोमपाल राजपूत, डॉक्टर बीआर विश्वास, आदि लोग मौजूद रहे