Bareilly news:अवैध संबंध चलते युवक का फड़सा से गला काटकर की हत्या , एक घायल
*अवैध संबंध चलते युवक का फड़सा से गला काटकर की हत्या , एक घायल
बरेली। बिशतगंज थाना क्षेत्र के आखा गांव निवासी 20 वर्षीय अवधेश यादव पुत्र राकेश भमोरा के अनीश के यहां डेरी में काम करते थे। रविवार सुबह करीबन 3 बजे आरोपी जगत सिंह डेरी में घुस आया। उसने गड़ासे से अवधेश पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। जिससे अवशेष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बराबर में सो रहे उसके चेहरे भाई सत्यवीर पर भी हमले किये गए। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी मौका देख कर फरार हो गया। घायल ने फोन पर घरवालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। यहां मृतक के घरवालों ने बताया कि अवधेश शादी नही हुई थी। आरोपी उस पर अपनी पत्नी के अवैध संबंधो का आरोप लगा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसकी मां का नाम कन्यावती है।