Bareilly : महामहिम राज्यपाल, मा0 मुख्यमंत्री व मा0 राज्य मंत्री कृषि ने प्रगतिशील कृषक शिव दयाल गंगवार को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
राजभवन लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जनपद के प्रगतिशील कृषक शिव दयाल गंगवार ने अपने उत्पादित खीरे के उत्कृष्ट नमूनों के साथ किया प्रतिभाग
बरेली, 17 फरवरी। प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी आज दिनांक 17 फरवरी से दिनांक 19 फरवरी 2024 तक राजभवन प्रांगण, लखनऊ में आयोजित किया गया।
प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जनपद के प्रगतिशील कृषक शिव दयाल गंगवार पुत्र बालक राम, निवासी ग्राम ग्रेम, तहसील नवाबगंज, जनपद बरेली द्वारा पॉली हाउस में उत्पादित खीरे के उत्कृष्ट नमूनों के साथ प्रतिभाग किया गया।
कृषक शिव दयाल गंगवार को उत्कृष्ट कार्य करने पर आज प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया आनन्दीबेन पटेल, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जनपद के प्रगतिशील कृषक शिव दयाल गंगवार को सम्मानित किये जाने पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, उप निदेशक उद्यान श्याम कुमार गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने दी है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बरेली
गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़