बरेली में नशा देकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास
बरेली (हर्ष सहानी) : एक महिला पुलिस को बेसुध अवस्था में सेटेलाइट बस अड्डे के पास महिला मिली। कुछ युवकों द्वारा महिला को घेर लिया गया था पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे।
पीड़िता को बरेली के जिला अस्पताल ले जाया गया सोमवार शाम तक महिला पूरी तरह से होश में नहीं आई थी। पुलिस को उसने बताया कि वह लखीमपुर की रहने वाली है।
रविवार सुबह को अपने एक बच्चे के साथ घर से निकली थी। वह पीलीभीत में अपनी मौसेरी बहन की गोद भराई की रस्म में शामिल होने के लिए जा रही थी रोडवेज में सवार हुई थी। बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर युवकों ने अपना शिकार बना लिया। उसको अंदेशा है कि बस में मौजूद कुछ लोगों ने उसको कुछ खाने को दिया था।
जिसके बाद उसको होश नहीं रहा। उसको अंदाजा नहीं। लेकिन उसका सामान गायब है।बस अड्डे से कुछ दूरी पर मिली थी। इसलिए अंदेशा है कि उसके साथ आरोपिताें ने दुष्कर्म का प्रयास किया होगा। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़िता साेमवार शाम तक पुलिस को अपना सटीक पहचान और पता नहीं बता सकी। उसका महिला जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।