भाजपा की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध दो मण्डल पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
बहराइच।जनसंघ से लगातार जुड़े रहे साईकिलों व तांगों पर बैठकर पार्टी का प्रचार करने वाले भाजपा के वयोवृद्ध महामंत्री व मंत्री ने क्षुब्ध होकर मण्डल महामंत्री व मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।

भाजपा ज़िला अध्यक्ष को भेजे गये अपने त्यागपत्र के सम्बंध में मण्डल रुपईडीहा महामंत्री प्रहलाद कुमार वर्मा ने बताया कि पार्टी का वफादार व कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जनसंघ काल से संग़ठन का कार्य करता आ रहा हूँ।पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन बखूबी किया है।क्षेत्र के कार्यकर्ता बिजली विभाग ब्लाक कार्यालय व पुलिस द्वारा लगातार उत्पीड़ित किये जा रहे हैं।इसकी मैं शिकायत लगातार संगठन से करता आ रहा हूँ।परन्तु लगातार ये विभाग भ्रष्टाचार व घूसखोरी में आकंठ डूबे हुए हैं।कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा हो रही है।इसी वजह से हमलोग अपने पदों से त्यागपत्र दे रहे हैं।पत्रकारों को त्यागपत्र की प्रतियां प्रदान करते हुए दोनो ने कहा है कि पार्टी के प्रति हमारी निष्ठा आज भी है।
त्यागपत्र पर मण्डल महामंत्री प्रहलाद कुमार वर्मा व मंत्री विजय कुमार त्रिपाठी के हस्ताक्षर हैं।
लखनऊ से राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट !