एक गूंज संस्था ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया और किया सम्मानित
बरेली गौरव सम्मान से डॉ डी एन शर्मा, रितु अग्रवाल, रतन गुप्ता को एक गूंज संस्था ने किया सम्मानित समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को संस्था करती रहेगी सम्मानित
—बंटी ठाकुर एक गूंज संस्था की समाज सेवा के क्षेत्र में अलग पहचान –डॉ डी एन शर्मा जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण भी किया गया एक गूंज संस्था का स्थापना दिवस कार्यालय सैनिक कॉलोनी गली नंबर 1 में धूमधाम से मनाया गया समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को बरेली गौरव सम्मान से संस्था के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने सम्मानित किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने बरेली गौरव सम्मान से डॉ डी एन शर्मा ,रितु अग्रवाल ,रतन गुप्ता को सम्मान पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया इस मौके पर संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया और मंडल जिला और महानगर की टीम को मनोनयन पत्र देकर संस्था का विस्तार भी किया गया इस मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा की संस्था निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और आज 1 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में स्थापना दिवस मना रही है संस्था के पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के पास जाकर राशन वितरण करना कपड़े वितरण करना पर्यावरण अभियान स्वच्छता अभियान मिशन शक्ति अभियान स्वच्छ भारत मिशन जैसे अभियानों को संस्था निरंतर कर रही है केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान संस्था चला रही है इस मौके पर संस्था द्वारा मंडल जिला और महानगर टीम को मनोनयन पत्र प्रदेश सचिव अर्चना सिंह द्वारा दिए गए इस मौके पर प्रदेश सचिव अर्चना सिंह ने कहा कि संगठन एकजुटता का परिचय दें और एकजुट होकर सेवा कार्यों में लगे समाज सेवा तभी संभव है जब हम जरूरतमंद तक पहुंचे मंडल प्रभारी संजीव अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन का एक वर्ष पूरा होने पर सभी को बधाई दी इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष -बंटी ठाकुर ,प्रदेश महासचिव प्रमोद रघुवंशी, प्रदेश सचिव अर्चना सिंह ,मंडल प्रभारी संजीव अवस्थी, मंडल महामंत्री मुनीश गुप्ता ,जिला अध्यक्ष सुधा सक्सेना ,महानगर अध्यक्ष शीतल गुलाटी ,रश्मि जोशी ,ममता जायसवाल, रेनू मिश्रा, गुरप्रीत कौर ,गीता दोहरे ,डॉ तृप्ति गुप्ता ,अदिति सिंह, आलोक सिंह, संगीता सक्सेना, शीतल श्रीवास्तव, पारस सिंह समस्त पदाधिकारी गण मौजूद रहे
बरेली से अमरजीत सिंह की रिपोर्ट !