10 अप्रैल से आम आदमी पार्टी शुरू करेगी मेगा जनसंपर्क अभियान

*10 अप्रैल से आम आदमी पार्टी शुरू करेगी मेगा जनसंपर्क अभियान*

*मेगा जनसंपर्क अभियान के तहत पांच बिंदुओं पर जनता से चर्चा करेगी आप : गोपाल राय*

*मेगा जनसंपर्क अभियान के तहत दिल्ली के 35,00,000 मतदाताओं से संपर्क करेगी आम आदमी पार्टी : गोपाल राय*

सोमवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बताया कि कल आम आदमी पार्टी का दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहा अभियान का प्रथम चरण संपन्न हुआ। प्रथम चरण में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को पूर्ण राज्य के बारे में बताने के साथ साथ भाजपा और कांग्रेस के पूर्ण राज्य पर बोले गए झूठ का पर्दाफाश करने का भी काम किया।

आम आदमी पार्टी ने 10 मार्च से अपने प्रथम चरण के अभियान की शुरुआत की थी जिसके तहत आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के 70 विधानसभाओं में भाजपा के 2014 के घोषणा पत्र को जलाने का काम किया था। विधानसभाओं के बाद 272 वार्डों में तथा हर मंडल में भाजपा के घोषणा पत्र को जलाया गया। इसके पश्चात पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की जनसभा एवं रैलियों का आयोजन किया।

आम आदमी पार्टी के प्रथम चरण के कैंपेन ने भाजपा और कांग्रेस को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है।

इस कैंपेन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने मुख्य रूप से 3 लक्ष्य प्राप्त किये:

पहला यह की पूर्ण राज्य का मुद्दा जो केवल भाजपा और कांग्रेस के मेनिफेस्टो में हुआ करता था आज दिल्ली के घर घर में उसकी चर्चा हो रही है।

दूसरा यह कि इस कैंपेन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने अपने शीर्ष नेतृत्व से लेकर विजय प्रमुख तक को चुनावी कैंपेन के लिए संगठित करने का काम किया है।

तीसरा यह है कि जो भाजपा सोचती थी कि दिल्ली में उन्हें प्रचंड बहुमत मिलने वाला है, आज अपने प्रत्याशी चुनना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

प्रथम चरण में आम आदमी पार्टी ने हर विधानसभा के लिए जो एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया था उन 70 ऑब्जर्वरो के माध्यम से जो जानकारियां जुटाई उन जानकारियों के आधार पर पार्टी अपने अगले चरण की रणनीतियां तय करेगी।

इकट्ठी की गई जानकारियों से यह पता चला कि जनता तक पूर्ण राज्य का मुद्दा पहुंचाने में आम आदमी पार्टी पूर्ण रूप से सफल रही। परंतु दिल्ली में एक बड़ी संख्या में लोग कामकाजी लोग हैं जो चाह कर भी आम आदमी पार्टी की जनसभाओं में शामिल नहीं हो पाते ऐसे लोगों से संपर्क साधने हेतु आम आदमी पार्टी 10 अप्रैल से अपने मेगा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है।

मेगा जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी ने दिल्ली के 35 लाख मतदाताओं से सीधे सीधे संवाद करने की रणनीति बनाई है इस पूरे कैंपेन का नेतृत्व दिल्ली में हमारे 13814 बूथ अध्यक्षों द्वारा किया जाएगा बूथ अध्यक्षों के साथ जो हमारे 70000 विजय प्रमुख हैं वह इस टीम का हिस्सा होंगे। इस पूरे कैंपेन को सुपरवाइज करने के लिए 13814 मंडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

इस मेगा जनसंपर्क अभियान कैंपेन के तहत मुख्य रूप से पांच बिंदुओं पर मतदाताओं के साथ चर्चा की जाएगी….

1- पिछले 4 साल में आम आदमी पार्टी ने जनहित के कौन-कौन से काम किए।
2- केंद्र कि मोदी सरकार ने पिछले 4 साल में किस तरह से दिल्ली सरकार को परेशान किया है।
3- पूर्ण राज्य बनने से इन समस्याओं का समाधान कैसे होगा।
4- दिल्ली देश की राजधानी होने के बावजूद पूर्ण राज्य कैसे बन सकती है।
5- पिछले 5 साल में भाजपा के सातों सांसदों ने दिल्ली की जनता के लिए क्या किया।

इस कैंपेन के लिए आज पूरी दिल्ली में बूथ अध्यक्षों को वार्ड वाइज ट्रेनिंग देने का काम किया जा रहा है। ट्रेनिंग के बाद 10 अप्रैल से यह सभी लोग मेगा जनसंपर्क अभियान के तहत दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: