भारत ने पाकिस्तान के साथ उच्चायोग के अधिकारियों के उत्पीड़न का मामला उठाया !
भारत ने इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग के अधिकारियों की उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर पाकिस्तान से अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए इसकी तत्काल जांच की मांग की है।
अधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान विदेश मंत्रालय को 13 मार्च को ‘नोट वर्बल’ (राजनियक संपर्क नोट) जारी किया। इस नोट में भारत के उप उच्चायुक्त, नौसेना सलाहकार और कई अवसरों पर प्रथम सचिव का पीछा करने का उल्लेख है। भारत ने कहा है इस तरह की परेशानी और राजनयिक संबंध पर वियना समझौता का उल्लंघन है।